परवेज़ अख्तर/सीवान :- जिले के आंदर थाना के एक गांव में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल मामले में फरार चल रहे एक युवक को पुलिस ने बुधवार की रात थाना क्षेत्र के भरटोलिया गांव से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित भरटोलिया निवासी दीपक कुमार राजभर है। पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे जेल भेज दिया गया।
ज्ञात हो कि 25 अगस्त को एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो आंदर थाना के जयजोर गांव निवासी धनंजय कुमार चौहान ने वायरल कर दिया था, इसके बाद एसपी ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपितों की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। मामले में जयजोर निवासी धनंजय कुमार चौहान, अनिल कुमार गोड़ व अभय कुमार राजभर, भरटोलीया गांव निवासी अमित कुमार गोड़ व गुठनी थाना के मेहरौना गांव निवासी छोटू चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने बताया कि 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें पांच लोग पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…