परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में शुक्रवार की रात्रि मिलाद शरीफ के दौरान एक व्यक्ति को चाकू मार घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घायल देवरिया निवासी फिरोज अंसारी बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि फिरोज अंसारी के घर शादी की तैयारी चल रही थी। शादी के एक दिन पहले मिलाद शरीफ का रस्म हो रहा था, उसी बीच गांव के ही असरफ अंसारी नौ-दस लोगों के साथ पहुंचकर फिरोज अंसारी को गाली गलौज देने लगे। जब फिरोज ने इसका विरोध किया तो उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। फिरोज को तुरंत महाराजगंज पीएचसी लाया गया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…