परवेज अख्तर/सिवान: जिले के
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छोटकी बघौनी में शुक्रवार की देर रात्रि बदमाशों की खोज में निकली पुलिस गश्ती के गाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति का पैर टूट गया। उसे इलाज के लिए सिवान एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान छोटकी बघौनी निवासी सुदर्शन बिंद के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात बदमाशों के लोकेशन पर पुलिस छापेमारी करने गई थी।
इस क्रम में सुदर्शन बिंद सड़क किनारे बोरा ओढ़कर सो रहा था। अनजाने में चालक से गाड़ी का चक्का उसके पैर पर चढ़ गया जिससे उसका पैर टूट चुका है। गश्ती दल की गाड़ी से घायल सुदर्शन को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा पीएमसीएच रेफर कर दिया। तत्पश्चात उसका इलाज पुलिस सिवान एक निजी अस्पताल में करा रही है। सूत्रों ने बताया कि घायल सुदर्शन की पत्नी का देहांत वर्षों पूर्व हो चुका है। वह मछ्ली बेचकर अपने चार बच्चों का पालन पोषण करता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…