बसंतपुर थाना के बसांव गांव में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत, छः घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसावं गांव में आपसी विवाद को लेकर बुधवार की सुबह दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट में घायल हुए एक युवक की मौत इलाज के दौरान सीवान सदर अस्पताल में हो गई. मृतक बसंतपुर थानाक्षेत्र के बसावं गांव के तारकेश्वर सिंह का पुत्र प्रफुल्ल कुमार (30) बताया जाता है. घटना के सम्बंध में घायल पंकज ने बताया कि बुधवार की सुबह बसावं में दो पड़ोसियों में मामूली विवाद को लेकर कहासुनी हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई. जिसमे एक पक्ष के प्रफुल्ल कुमार, पंकज कुमार व टुनटुन सिंह ,आशा देवीऔर दूसरे पक्ष के मनु कुमार उर्फ बनरिया व अमितेश कुमार घायल हो गए.

सभी घायलों को इलाज के लिए बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. जहां सभी घायलों का इलाज हुआ. घायलों में एक पक्ष के प्रफुल्ल कुमार, पंकज कुमार व टुनटुन सिंह और दूसरे पक्ष के अमितेश कुमार को चिकित्सकों ने सीवान रेफर कर दिया. उसके बाद रेफर हुए घायल में सीवान सदर अस्पताल में इलाज के दौरान प्रफुल्ल कुमार की मौत हो गयी . वहीं मृतक प्रफुल्ल के भाई पंकज की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है. इधर मारपीट व मौत की सूचना पर बसंतपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दलबल के साथ बसांव पहुंच घटना की जानकारी लेते हुए मारपीट में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिए.

पुलिस की तत्परता से घटना में शामिल अमितेश कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया. उसके बाद पुलिस क्षेत्र में घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पूरी चौकसी दिखाते हुए मनु कुमार उर्फ बनरिया को भी बुधवार की शाम धर-दबोचा. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मारपीट में घायल प्रफुल्ल की मौत सीवान में हो गई है. मारपीट में शामिल अमितेश व मनु उर्फ बनरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. इधर मौत के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026