परवेज अख्तर/सिवान: लॉकडाउन के कारण बच्चों के हित को देखते हुए शहर के सूता मिल स्थित संघमित्रा पब्लिक स्कूल ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी है। कक्षा नर्सरी से बारहवीं के तक के बच्चों को विद्यालय के विभिन्न विषयों के शिक्षक अपने घर में रहते हुए लैपटॉप व मोबाइल के माध्यम से पढ़ा रहें हैं। यह सारी प्रक्रियाएं प्राचार्य नवोनिता घोष की देख रेख में हो रही है। प्राचार्य ने बताया कि जूनियर व सीनियर कक्षाओं के सभी विद्यार्थियों का अलग-अलग ग्रुप बनाकर कक्षाएं चलाई जा रही हैं। स्कूल के ईआरपी पोर्टल के माध्यम से बच्चों को नोट्स व चैप्टर उपलब्ध कराया जा रहा है। बच्चे होमवर्क बनाकर ग्रुप में भेजते हैं, उसके बाद उसका मूल्यांकन कर उसे बताया जाता है। विद्यालय के सचिव अधिवक्ता मनीष प्रसाद सिंह ने कहा कि बच्चों की पढ़ाई वाधित न हो इसलिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों के लिए विजुअल लाइव क्लास की व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चे अपने घरों में रहकर ही अपना सिलेबस पूरा कर सकें। सचिव ने कहा कि यह देश के लिए काफी चुनौती पूर्ण समय है, इसमें सबों को धीरज के साथ काम करना है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…