Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

नाजायज संबंध का विरोध करने पर गले में फंदा डालकर पत्‍नी को मारने की कोशिश

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के औराई गांव में पति के अवैध संबंध का विरोध करना एक विवाहिता को महंगा पड़ गया। विवाहिता के अनुसार उसके पति ने अपनी भौजाई संग मिलकर उसे जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता पर उसके पति ने धारदार हथियार से वार कर उसे घायल कर दिया। घायलावस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में पीड़िता का फर्द बयान नगर थाना में दर्ज किया गया है। पीड़िता औराई गांव के विनोद कुमार यादव की पत्नी मीरा देवी है। उसने अपने फर्द बयान में बताया कि मेरे पति विनोद कुमार यादव का अवैध संबंध किसी और से है और इसका विरोध मैं हमेशा करती हूं। गुरुवार की रात जब मैंने अपने पति से देर से घर आने का कारण पूछा तो उन्होंने मुझ पर जानलेवा हमला किया। पहले गमछा का फंदा बनाकर मेरा गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद जब शोर मचाया तो अपनी भौजाई संग मिलकर मुझ पर धारदार हथियार से वार कर दिया। पीड़िता ने बताई कि पूर्व में भी इसकी शिकायत मैंने महिला थाना में कर चुकी हूं। लेकिन महिला थाना भी पहल नहीं की। जबकि मुझ पर पूर्व में भी कई बार जानलेवा हमला किया गया है। इस मामले में बड़हरिया थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि फर्द बयान आने के बाद एफआइआर की कार्रवाई शुरू की जाएगी।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026