Categories: पटना

शुक्रवार को सदन की कार्यवाही 12.30 स्थगित नहीं करने पर विपक्षी विधायकों ने किया हंगामा

पटना: बिहार विधानसभा में आज शुक्रवार के दिन 12.30 बजे सदन स्थगित नहीं करने पर फसाद हो गया। स्थिति बिगड़ते देख स्पीकर विजय सिन्हा ने भोजनावकाश तक के लिए सदन को स्थगित कर दिया। दरअसल, स्पीकर ने सदन की सहमति लेकर कार्यवाही को दोपहर 12.30 बजे से आगे तक के लिए बढ़ा दिया। इसके बाद भाकपा माले व एआईएमआईएम के सदस्य खड़े होकर बोलने लगे। राजद विधायक ललित यादव ने भी स्पीकर से आग्रह किया कि जो परंपरा है उसका पालन किया जाये। स्पीकर विजय सिन्हा ने कहा कि पहले भी शुक्रवार के दिन सदन की कार्यवाही को 12.30 बजे से आगे के लिए बढ़ाई जा चुकी है। तब तेजस्वी यादव की तरफ से ही आनंद मोहन के मामले पर सदन की कार्यवाही आगे बढ़ाने का आग्रह किया था। फिर आज यह सवाल क्यों उठा रहे हैं।

विपक्षी विधायक जुमे की नमाज के लिए सदन की कार्यवाही 12.30 बजे स्थगित करने की मांग कर रहे थे. तभी बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने प्रतिकार किया। उन्होने कहा कि पहले भी समय को बढ़ाया गया है। तब आज इन लोगों को क्यों आपत्ति हो रही है। आज जब गोशाला की जमीन अतिक्रमण को लेकर ध्यानाकर्षण है तब इन्हें आपत्ति हो रही है। माले विधायक पोस्टर लेकर वेल में पहुंच गए। बीजेपी विधायक संजय सरावगी भी हाथ में कागज लिये वेल की तरफ पहुंचे। स्थिति बिगड़ते देख स्पीकर विजय सिन्हा ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024