Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आर्केस्ट्रा में दो पक्षों में चाकूबाजी, एक युवक को लगी चाकू, रेफर

थाना क्षेत्र के सिरसांव मठिया गांव का है मामला

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव मठिया गांव में सोमवार को रात्रि में लाल बचन साह की लड़की का बारात आयी थी. बारात भिखाबान्ध से सिरसांव मठिया गांव में आयी हुयी थी. बारात के द्वार पर लगने दौरान आर्केस्ट्रा हो रहा था. इसी बीच आर्केस्ट्रा को नचाने को लेकर दो पक्षों में चाकूबाजी हो गई. जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक शादी के सटा में ट्रैक्टर लेकर गया था. इसी बीच मारपीट हो गया. मारपीट में चाकूबाजी हो गया. जिसमें दोनों तरफ से लोग घायल हो गए.

ट्रैक्टर चालक को पेट में चाकू लग गया. उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया. युवक की पहचान कोडरी खुर्द गांव के भोला यादव के लड़का टुनटुन कुमार यादव उर्फ राजा यादव के रूप में हुई है. गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. इधर घटना की सूचना मिलते थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी ली. वहीं पुअनि अमित कुमार सिंह एवं हवलदार विजयबहादुर कुमार तथा ललित कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गये.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026