Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आर्केस्ट्रा संचालक का अगवा बेटा चौबीस घंटा बाद घर लौटा

परवेज अखतर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार से शुक्रवार की सुबह एक आर्केस्ट्रा संचालक के बेटे की शौच कर घर लौटने के बाद अचानक गायब होने की खबर शाम 8.30 एक युवक एमडी साहेब हुसैन द्वारा अपने फेसबुक से अपहरण होने की आशंका शेयर करने से पूरे रघुनाथपुर थाना क्षेत्र चर्चा की विषय बन गया। सुबह शुक्रवार पांच बजे घर के पास से गायब और 24 घंटे बाद घर लौट कर बच्चे द्वारा आपबीती सुनाने पर परिजन पूरी तरह आश्वस्त हो गए कि उसका अपहरण हो गया था।

मालूम हो कि प्रयोजनों के मुताबिक अपहृत

पप्पू कुमार के चाचा राजेंद्र प्रसाद एवं शंभू प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पांच बजे दिनेश माली का बड़ा पुत्र पप्पू कुमार (12) शौच कर घर लौट रहा था। तभी बाइक पर सवार दो लोगों ने पूछा कि लकड़ी का दुकान कहां हैं। दुकान दिखाने के बहाने वे बाइक सवार उसे लेते गए और पप्पू का मुंह दाबकर बीच में बैठा लिया और आंख पर पट्टी बांधकर लेकर जाकर किसी अज्ञात जगह पर रख दिया। अपराधी जिस हालत में ले गए 24 घंटा के बाद शनिवार को टारी बाजार के पास पीपरा मुख्य सड़क स्थित भैया बाबा ब्रह्मस्थान पर पौ फटने के पहले छोड़ गए। शनिवार की सुबह में बालक जैसे घर पहुंचा पूरा परिवार को जान में जान आने के साथ घर में खुशिया लौट आई। अपहृत पप्पू के चाचा शंभू प्रसाद ने बताया कि शनिवार को आठ बजे पुलिस को सूचना देने को सोच रहे थे तभी पप्पू घर पहुंचने से परिवार में खुशी लौट आई।

अपहरणकर्ता 24 घंटा में कुछ भी नहीं खिलाए थे

टारी बाजार से शुक्रवार को सुबह एक प्राइवेट स्कूल के चौथा वर्ग की छात्र पप्पू का अपहरण के चौबीस घंटा तक बिना खिलाए रखा था। पप्पू ने अपने परिजनों को पूरा वृतांत बताया कि परिवार के आंखें भर आई।

क्या अपहरणकर्ता के निशाने पर दूसरा था

टारी बाजार में शुक्रवार को हुई एक अपहरण की घटना के बाद क्षेत्र के चर्चा की विषय बना हुआ है कि शायद दिनेश माली के बेटे को अगवा के बदले दूसरे का अपहरण करने वाले थे। गलत से पप्पू का अपहरण कर लिया इस कारण 24 घंटे में उसे रिहा कर दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026