Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

आदेश:- पंचायतवार नल जल योजना का कनेक्शन शत-प्रतिशत कराएं

परवेज़ अख्तर/सिवान:- प्रखंड मुख्यालय स्थित आइटी भवन परिसर में बुधवार को बीडीओ दिनेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक पंचायत सचिवों एवं सहायक कार्यपालकों की बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री नल जल योजना के तहत पंचायत वार कार्यों की समीक्षा की गई। बीडीओ ने पंचायत सचिवों, सहायक कार्यपालकों एवं मुखियों को नल जल की स्थिति एवं आम लोगों को नल जल योजना से कनेक्शन लेने पर चर्चा की। प्रखंड के सबसे अधिक कनेक्शन बगौरा, पकवलिया, शेरही आदि पंचायतों में संतोषजनक पाया गया।

सहायक कार्यपालक ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर शत-प्रतिशत कनेक्शन लोगों तक पहुंचा दिया जाएगा। बीडीओ ने एक सप्ताह के अंदर किसी भी हाल में शत-प्रतिशत डाटा बेस एवं कनेक्शन करने का दिशानिर्देश दिया । बैठक में मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण सिंह, मुखिया संजय कुमार साह, राजेंद्र मांझी, राजमोहन साह, चुनमुन शर्मा, पूनम राय विद्यार्थी, पंचायत सचिवों अफताब आलम, बिदा राम, जयराम चौधरी, खुशबू कुमारी, विकास कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024