परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के हाता टोला तरवारा में बीते बर्ष 5 जुलाई 2019 को पुलिस ने मारपीट के दौरान सूचक संतोष तिवारी की सूचना पर पुलिस ने बैगनार कार से दो बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया था। बरामद शराब मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार मालिक पर एफआईआर दर्ज कर दिया था। वहीं शराब बरामदगी से पूर्व शराब कांड के सूचक व कार मालिक के बीच आपसी जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। जिसमे दोनो तरफ से मारपीट की एफआईआर दर्ज किया गया था।
सूचक ने हीं मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि शराब बैगनार कार में रखा गया है। जहां से पुलिस ने शराब बरामद करते हुए कार को जप्त कर लिया। एएसआई वीरेंद्र कुमार सिंह के आवेदन पर एफआईआर दर्ज करते हुए कार मालिक को नामजद किया गया था। जिससे सूचक को अनुसंधान कर्ता ने शराब कांड की घटना में संलिप्तता होने के कारण न्यायलय के आदेश के आलोक में सौंप दिया है। शराब कांड के सूचक इसी थाना क्षेत्र के तरवारा हाता टोला गाव निवासी संतोष तिवारी के खिलाफ नए शराब अधिनियम 2016 के अंतर्गत अप्राथमिक अभियुक्त बनाने का आदेश निर्गत किया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…