सिवान के सदर अस्पताल में शिक्षक दिवस के अवसर पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान में डिस्ट्रिक्ट ब्लड डोनर टीम के स्थापना दिवस,शिक्षक दिवस के साथ-साथ ह्यूमन सोशल फाउंडेशन के संस्थापक सचिन सिंगला के जन्मदिन के उपलक्ष पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों रक्तदानियो ने अपना रक्तदान करके जरूरतमंदों को मदद पहुंचाने का कार्य किया। इस मौके पर सिविल सर्जन यदुवंश कुमार शर्मा और टीम के सदस्यों ने फीता काटकर इस शिविर का उद्घाटन किया।

अपने संबोधन में टीम के सचिव साहिल मकसूद ने बताया कि कोरोना काल में जो कि मानवता पर एक बहुत बड़ी आपदा थी और उस समय ब्लड बैंक की स्थिति बहुत नाजुक बनी हुई थी तब भी डीबी डीटी ने हर संभव मरीजों की मदद करने का कार्य किया और समय-समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन करके जरूरतमंद लोगों की मदद की।

रक्तदान के माध्यम से थैलेसीमिया जैसी बीमारी से ग्रस्त बच्चों को मदद करने का कार्य किया गया और आज भी जबकि ब्लड बैंक में खून की बहुत कमी है जिसकी वजह से सामान्य ग्रुप का भी रक्त मरीज को नहीं मिल पाता है। इन विषम परिस्थितियों में भी हमारे टीम के रक्त वीरों ने रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की मदद करके कई लोगों को जीवन दान देने का कार्य किया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में मानवता की सेवा हेतु सभी लोगों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की भी अपील की।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026