परवेज अख्तर/सिवान : शहर के सिवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में रविवार को अटल पेंशन योजना को गति देने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें योजना पर विस्तार से जानकारी देते हुए प्रशिक्षकों ने अधिक से अधिक ग्राहकों को लाभ पहुंचाने की बात कही। प्रशिक्षक के रूप में अरूण प्रकाश ने कहा कि अटल पेंशन योजना बुढ़ापे में लाठी के सामान कार्य करेगी। इसलिए ग्राहकों को अभी से ही इस योजन के तहत खाता खुलवा लेना चाहिए। बहुत ही कम राशि जमा करने पर उन्हें 60 वर्ष की उम्र के बाद पेंशन का लाभ मिलेगा। प्रशिक्षण में प्रशासी पदाधिकारी राजकुमार ठाकुर, मुख्य प्रबंधक आलाेक कुमार वर्मा, ऋण पदाधिकारी रणजीत कुमार सिंह] आइटी विभाग के प्रभारी नीरज कुमार, कृष्णा कुमार, मंतोष कुमार, शशांक शेखर, शाखा प्रबंधक पंकज कुमार चौधरी, उमेश प्रसाद सिंह, राघव सिंह सहित 40 पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…