परवेज अख्तर/सिवान : नगर परिषद सभागार में बुधवार को मुख्यमंत्री शहरी नाली-गली पक्कीकरण निश्चय योजना के शत प्रतिशत कार्यान्वयन को ले वांछित राशि से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने संबंधी बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर सभापति सिंधु सिंह व कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शहरी नाली-गली पक्कीकरण निश्यय योजना पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया। इस दौरान वार्डों में लंबित कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही कार्य को ससमय पूरा करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सिटी मैनेजर अमरेंद्र कुमार, कार्यालय सहायक किशन लाल, वार्ड पार्षद लिसा लाल, सलीम सिद्दकी पिंकू, सोनी देवी, शहनाज बानो, उदय वर्मा, जयप्रकाश गुप्ता, इमरान खान, लाडली खातून, मोजस्सम परवीन, बबीता देवी, सरोज देवी, मंजू देवी, राधिका देवी समेत अन्य वार्ड पार्षद मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…