परवेज अख्तर/सिवान : जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में गुरुवार को “गुणवत्तापूर्ण उन्नत बीज उत्पादन’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के सौजन्य से किया गया। इस कार्यशाला में जिले भर के किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला में किसानों को खरीफ फसल में धान, अरहर, ओल, अदरक, हल्दी आदि के बीज की उत्पादन की वैज्ञानिक विधि बताई गई। मौके पर केविके के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आर के मंडल, डॉ. सुनील कुमार मंडल, आत्मा सिवान के उप परियोजना निदेशक के के चौधरी, किसान बच्चा प्रसाद, विनय कुमार सिंह, सूर्य प्रसाद कुशवाहा, मिथिलेश कुमार यादव, रामसागर हरिजन, रामयोध्या प्रसाद,राजेश कुमार सिंह, सुमित कुमार ठाकुर, रोहित कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…