Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

गरबा उत्सव सह डांडिया डांस का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान : नवरात्रि के अवसर पर जहां पूरे भारत में डांडिया का त्योहार मनाया जा रहा है वहीं बुधवार को सिवान में भी जिले में केवल लड़कियों को नृत्य का प्रशिक्षण देने वाली एकमात्र संस्था नृत्योदय द परफॉर्मिंग आर्ट्स (नटपा) में पहली बार गरबा उत्सव सह डांडिया डांस का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था की प्रशिक्षु नृत्यांगनाओं पल्लवी प्रिया, जूही कुमारी, नैंसी कुमारी, खुशबू कुमारी, नमिता गुप्ता, प्रिया गुप्ता, शिखा मिश्रा, दीक्षा मिश्रा, सुरभि सिंह, करुणा मिश्रा, राशि जयसवाल, खुशी कुमारी, गुलाल तिवारी, संस्कृति मिश्रा, सृष्टि कुमारी, आराध्या कुमारी एवं परिधि कुमारी ने संस्था की निदेशक श्वेता अभिषेक श्रीवास्तव के निर्देशन में डांडिया नृत्य एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किया। इस डांडिया नृत्य ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। संस्था की निदेशिका श्वेता अभिषेक श्रीवास्तव ने कहा कि नवरात्रि के मौके पर डांडिया नृत्य किया जाता है, लेकिन हमारे जिले में इसका चलन नहीं रहा, जबकि संस्था में आने वाली लड़कियों, महिलाओं एवं युवतियों की ख्वाहिश थी कि इसका आयोजन हो। लिहाजा हमने भी आज से इस परंपरा की शुरुआत की। हमारी कोशिश रहेगी कि हर वर्ष नवरात्रि में नटपा द्वारा डांडिया डांस कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026