Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

मेधा सह मातृशक्ति नमन समारोह का आयोजन

अर्जुन फॉउंडेशन एवं एम्स, पटना के द्वारा माताएं हुईं सम्मानित

कुशल युवा प्रोग्राम के मेधावी बच्चों के साथ माताएं हुईं सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान : अर्जुन फॉउंडेशन एवं एम्स, पटना (कम्युनिटी आउटरीच) के द्वारा मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित केवाईपी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल देकर एवं उनकी माताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया! कुल लगभग 300 बच्चें एवं उनकी माताएं सम्मानित हुई। क्षेत्र के बच्चों से लेकर बुजुर्गो तक में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह रहा ! केवाईपी के बच्चों की माताओं का सम्मान समारोह जिले में पहली बार आयोजित किया गया ! वही एम्स, पटना के दर्जनों डॉक्टरों का स्वागत बहुत ही भव्य तरीके से किया गया! एम्स, पटना के डॉ विन्दे, डॉ वीणा, डॉ अनिल, सिवान की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ संगीता, अर्थों सर्जन डॉ रामेश्वर सिंह समेत कई अन्य डॉक्टर और प्रसासनिक अधिकारियों की उपस्थिति ने लोगों के अंदर एक अलग उत्साह भर दिया! कार्यक्रम में उपस्थित माताएं भी सम्मान पाकर हर्षित दिखीं! सुरक्षा के लिए गेट पास की व्यवस्था की गई थी , जिनके पास गेट पास था सिर्फ वहीं लोग प्रवेश कर सकते थे! पुरुष तथा महिला पुलिसबल भी अपनी कर्तव्य का निर्वहन सख्ती से करते हुए नजर आये! बाहर के लोगों के लिए भी मार्केट से लेकर संस्था के गेट तक जगह जगह पर एलईडी टीवी से कार्यक्रम को प्रसारित किया गया ! कार्यक्रम की शुरूवात एम्स के डॉक्टरों एवं अन्य आगन्तुको द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया! स्वागत गान कुशल युवा प्रोग्राम की छात्राओं के द्वारा प्रस्तुत किया गया| कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि एम्स के डॉ0 विन्दे ने कहा कि इस सुदूर ग्रामीण इलाके में बच्चों और उनकी माताओं का एक साथ संम्मान अविस्मरणीय है| वही मुख्य अतिथि एम्स क़े डॉ0 अनिल ने कहा कि इस ऐतिहासिक पल का गवाह बन मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। |स्वागत भाषण देते हुए दरोगा प्रसाद राय महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ बीरेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि फॉउंडेशन का हर कार्य सराहनीय है। संस्था के छात्र कल्याण कार्यों पर प्रकाश डालते हुए संस्था के सदस्य शशिकांत कुमार ने कहा कि विगत लगभग 6 वर्षों में क्षेत्रवासियों के सहयोग, हमसभी के अथक प्रयास तथा समय-समय पर पदाधिकारियों सहित अपनो के मार्गदर्शन ने हमें सफलता के इस मुकाम पर पहुँचाया है, हम सदैव छात्रकल्याण एवं जनकल्याण में समर्पित रहेंगें।इस सुदूर देहात क्षेत्र में शिक्षा की ज्योति जलाकर हमें बहुत ही गर्व की अनुभूति हो रही है! संस्था के निदेशक अर्जुन कुमार साह ने कहा कि मेरा पैगाम मोहबत है, जहां तक पहुँचे। इस सुदूर इलाके को एडुकेशन हब बनाना मेरा सपना है। साथ ही मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से संचालित केवाइपी के माध्यम से शत प्रतिशत बच्चों को हुनरमंद भी बनाना है। राज्य सरकार का इस पर पूरा ध्यान है। एम्स, पटना के डॉ0 अनिल कुमार ने बहुत ही कम समय में बच्चों को प्राथमिक उपचार के गुर सिखाए! वही सीएससी के जिला समन्वयक सचिन कुमार ने कहा उत्तर बिहार का यह मॉडल सेंटर है| सरकार की योजना पर यह शत प्रतिशत खरा उतर रहा है। धन्यवाद ज्ञापन नारायण महाविद्यालय गोरेयाकोठी के प्राचार्य डॉ0 परमेन्द्र रंजन ने किया तथा कुछ कर गुजरने को बच्चों में जोश भी भरा।उन्होंने मातृशक्ति नमन समारोह की भी काफी सराहना और इसे ऐतिहासिक आयोजन बताया ।कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सर्फुद्दीन साहब ने किया| जिले के श्रम अधीक्षक महेंद्र कुमार, पूर्व आपदा पदाधिकारी रबिन्द्रनाथ समेत कई पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में भाग लिए! इस अवसर पर समाजसेवी नौशाद अली, सरफुद्दीन अहमद, मिंटू पांडेय, विश्वनाथ सिंह, सहेबजान मियां,रामसुमेर प्रसाद,संस्था के सदस्य प्रवीण कुमार, शाहज़ादा समीर,निकहत,नितेश, राजेश, फरजाना,डॉ0 सतीश, दिनेश यादव,अंकित, एम्स, पटना के डॉ0 नसीम, सुफियान अली,…सहित हज़ारों की संख्या में लोग मौजूद थे|

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026