परवेज अख्तर/सिवान : सदर प्रखंड के उखई स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मंगलवार को स्लो साइकिल रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विद्यालय के सचिव मो. मोईदुर्ररहमान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सीनियर एवं जूनियर वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल प्रशिक्षक प्रतीक कुमार ने हरी झंडी दिखा कर किया। इस प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में मो. आदिल एवं जूनियर वर्ग में तबरेज अहमद विजेता घोषित हुए। इन्हें विद्यालय प्रबंधन द्वारा साइकिल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं रोहित कुमार यादव, अनुप्रिया कुमारी, शाहिल राज एवं निशांत राज को प्रोत्साहन के रूप में प्रतीक चिह्न भेंट किया गया। उप प्राचार्य फरीदा बानो के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर वरीय शिक्षक मो. अबुलैस,वरुण कुमार पांडेय सहित अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…