छपरा

कोविड-19 टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों का किया गया उन्मुखीकरण

  • प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका
  • कोल्ड चैन मेंटेन रखने का दिया गया निर्देश
  • 2-8डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच रखा जाएगा टीका
  • प्रत्येक व्यक्ति को दो डोज पड़ेगा टीका

छपरा: वैश्विक महामारी कोरोना के बचाव के लिए कोविड-19 टीकाकरण किया जाना है. इसी क्रम में जिला के सभी टीकाकरण से संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों का दो दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा ज़ूम वीसी के माध्यम से किया गया। जिसमें कोविड वैक्सीन हेल्थ केअर वर्कर एवं लाभार्थी को टीकाकरण के लिए वैक्सीन प्लानिंग, कोविन सॉफ्टवेयर अपडेशन, वैक्सीन की रख रखाव, कोल्ड चैन प्रबंधन, सेफ वैक्सीन, सोशल डिस्टेंस के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार सिन्हा ने कोविड-19 के टीकाकरण, कार्य योजना, टीका के रखरखाव के लिए कोल्ड चेन की भूमिका तथा कचरे के निस्तारण को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया। वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स वैक्सीन इंटेलिजेंस नेटवर्क (ईविन) से सदर अस्पताल सहित पीएचसी के कोल्ड चेन प्वाइंट को जोड़ने का निर्देश दिया गया। इस सिस्टम में एप के माध्यम से वैक्सीन के तापमान एवं गुणवत्ता आदि पर नजर रखी जाती है। जीपीएस से वैक्सीन के कोल्ड चेन मेंटेनेंस सहित अन्य जानकारियां भी आसानी से मिलती है।

तीन कमरों का होगा टीकाकरण स्थल

प्रशिक्षण में राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ नरेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया प्रथम फेज में स्वास्थकर्मी को टिका लगाए जाने की योजना है टीकाकरण के लिए टीम का गठन करने का निर्देश दिया गया उन्होंने बताया टीकाकरण के लिए जो साइट चिन्हित होगा। उसमें तीन कमरे होंगे पहला कमरा में जिसका रजिस्ट्रेशन हो चुका है उसका पोर्टल पर वेरिफिकेशन किया जाएगा। वेरीफिकेशन संपुष्टि होने पर उसे वैक्सीनेशन रूम में भेजा जाएगा और वैक्सीन लगाया जाएगा, उसके बाद व्यक्ति को तीसरे कमरे में ऑब्जरवेशन के लिए भेजा जाएगा जहां आधा घंटा के लिए उन्हें रखा जाएगा ताकि किसी तरह का यदि रिएक्शन होता है तो तत्क्षण उनका इलाज किया जा सके और आधे घंटे के बाद उन्हें भेज दिया जाएगा। वैक्सीन प्रत्येक व्यक्ति को दो डोज पड़ेगा प्रथम डोज परने के बाद दूसरे डोज के बारे में अभी समय निर्धारित नहीं किया गया है।

कैसे काम करता है डीप फ्रीजर

कोल्ड चेन में टीके रखने के डीप फ्रीजर में थर्मामीटर लगे हुए हैं। ऐसे में फ्रीजर के बंद या खराब होने पर इसकी जानकारी संबंधित स्टाफ के पास चली जाती है। फ्रीज का तापमान 2 से 8 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा जाने पर मोबाइल से मैसेज व अलार्म बजने लगता है। ऐसे में तुरंत स्टाफ जाकर टीके को देख लेता है और उसे खराब होने से बचा लिया जाता है।

किया जाएगा कचरा का निस्तारण

प्रशिक्षण में सिरिंज, निडिल का प्रॉपर डिस्पोजल किया जाएगा 3 कंटेनर रखा जाएगा वैक्सीनेशन के बाद जो भी कचरे होंग उसके निस्तारण के लिए उसे मुजफ्फरपुर भेजा जाएगा।

इस ज़ूम ट्रेनिंग में सिविल सर्जन डॉ माधवेश्वर झा, प्रभारी जिला प्रतिक्षण पदाधिकारी डॉ. दिलीप कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अरविंद कुमार एवं सहयोगी संस्था के कर्मी शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024