छपरा: जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा समाहरणालय कार्यालय कक्ष में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन स्कीम के तहत स्वीकृत 4 बच्चों को पोस्ट ऑफिस के बैंक खाते का पासबुक प्रदान किया गया। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि कोविड-19 महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों को इस स्कीम के तहत डाकघर में बैंक खाता खोलकर केंद्र सरकार के स्तर से उन्हें सहायता दिए जाने का प्रावधान है। इन प्रभावित बच्चों के सर्वांगीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं अन्य जरूरतों को पूरा करने एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु इस योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
इसमें बच्चों की उम्र 23 साल पूर्ण होने पर उन्हें 10 लाख रुपए तक का वित्तीय मदद सरकार द्वारा पहुंचाने का प्रावधान है। यह योजना भारत सरकार के महिला एवं विकास मंत्रालय के सौजन्य से संचालित की जा रही है ।इस अवसर पर सुबोध प्रताप सिंह, सीनियर सुपरिटेंडेंट पोस्ट ऑफिस, छपरा, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई एव सीनियर पोस्ट मास्टर, मुख्य डाकघर छपरा भी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…