दिवंगत पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने जमुई सांसद चिराग से की मुलाकात, बहन के निकाह में शामिल होने का दिया निमंत्रण

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान के पूर्व दिवंगत सांसद डॉक्टर मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने शुक्रवार को अपनी बहन के निकाह में शामिल होने का निमंत्रण कार्ड को लेकर जमुई सांसद सह लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मिलने पहुंचे।उन्होंने अपनी बहन की शादी में चिराग को आमंत्रित किया।शुक्रवार को हुई इस मुलाकात में ओसामा ने चिराग पासवान को बुके दिया।इस दौरान दोनों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई।चिराग पासवान ने उनकी बहन की शादी का निमंत्रण स्वीकार किया है।

इस मुलाकात के कई सियासी मायने भी निकाले जा सकते हैं। बतादें की चाचा पशुपति पारस से बढ़ती दूरी के बाद,पार्टी नए चुनाव चिन्ह और नाम के साथ बिहार की सियासत में है।इन दिनों शराबबंदी को लेकर चिराग बिहार सरकार और सीएम नीतीश कुमार पर हमलावर हैं। वैसे यहां ये भी बतादें कि इससे पहले चिराग पासवान ओसामा शहाब की मां हिना शहाब के बीमार होने पर उनका हाल चाल जानने पटना के अस्पताल भी पहुंचे थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024