परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया प्रखंंड के चौकी हसन पैक्स अध्यक्ष पद प्रत्याशी अशोक यादव के निर्विरोध निर्वाचित होने पर चौकी हसन पंचायत वासियों में खुशी की लहर है.विदित हो कि चौकी हसन पैक्स अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है. चौकी हसन पैक्स अध्यक्ष पद पर अशोक यादव के निर्विरोध निर्वाचित होने पर शुक्रवार को राजद नेता रमाशंकर प्रसाद निषाद के नेतृत्व में श्री यादव का भव्य स्वागत किया गया. राजद नेता श्री निषाद ने श्री यादव को फूल माला पहनाकर स्वागत किया.इस अवसर पर रमाशंकर निषाद, प्रकाश कुमार यादव, संतोष यादव, मो इस्लाम, मो नेजामुल हक, ओसिहर यादव, अनिल कुमार, कमलेश यादव, राम सिंह, रमेश कुमार, गौरीशंकर कुशवाहा आदि मौजूद थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…