चौकी हसन व बभनबारा: लापता युवकों की खोज खबर नहीं मिलने से बढ़ती जा रही है परिजनों की बेचैनी

परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंंड की हरदोबारा पंचायत के बभनबारा गांव व चौकीहसन के मोतीहाता गांव के दो युवकों के उतराखंड के तपोवन क्षेत्र में सात फरवरी को आयी त्रासदी के दौरान लापता होने से दोनों परिवारों में मातमी माहौल है. जैसे-जैसे वक्त गुजर रहा है, परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. विदित हो कि चौकीहसन के मोतीहाता गांव के  लालबहादुर यादव के पुत्र सुभाष यादव (26) व बभनबारा गांव के स्व इंद्रदेव यादव के पुत्र गौतम यादव (33) उतराखंड के तपोवन इलाके में बन रहे टैंक में आर्क वेल्डर का कार्य करते थे.बताया जाता है कि जल प्रलय आने के एक दिन पूर्व फरवरी को सुभाष यादव ने अपनी पत्नी रीना देवी से बात की थी.उसके बाद उनका मोबाइल लगातार बंद है.

परिजन अनिष्ट की आशंका से चिंतित हैं. हालांकि की सुभाष यादव का छोटा भाई मुकेश यादव अपने पड़ोसियों के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गया है. इधर सुभाष यादव की पत्नी रीना देवी,पुत्री सलोनी व सृष्टि के साथ माता-पिता का रो रोकर हाल बेहाल है. वहीं उतराखंड के तपोवन में इलाके में हुए ग्लेशियर हादसे  में लापता गौतम यादव के परिजनों के आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहे हैं.गौतम यादव की पत्नी मुन्नी देवी( 29) का रो-रोकर बेहाल है, तो पुत्र आशीष कुमार(11),पुत्र अमित कुमार(7) व पुत्री अमीषा कुमारी (5) को अपने पिता की तलाश है. मोतीहाता के लापता युवक सुभाष यादव के भाई मुकेश यादव,पड़ोसी  कैलाश यादव,उमेश यादव आदि  उनकी तलाश में  उतराखंड के जोशी मठ के तपोवन पहुंचे हुए हैं.कैलाश यादव ने  बताया कि तपोवन में बैराज के ठीक नीचे सुभष यादव व गौतम यादव वेल्डिंग का काम कर रहे थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026