लाठी चार्ज में सांसद के घायल होने से क्षेत्र में आक्रोश

परवेज अख्तर/सिवान: पटना में गुरुवार को भाजपा द्वारा विधानसभा मार्च के दौरान महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत अन्य भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज की घटना की भाजपा कार्यकर्ताओं ने निंदा की गई। भाजपा के जिला मंत्री व सांसद प्रतिनिधि अवधेश कुमार पांडेय ने घटना के बाद पटना से दूरभाष पर कहा कि लोकतंत्र में यह अधिकार है कि जब- जब शासन निरंकुश होता है तो उसे अंकुश में लाने के लिए आंदोलन किया जाता है।

घटना की निंदा मंडल अध्यक्ष सुजीत कुमार पांडेय, मंटू कुमार द्विवेदी, भाजयुमो जिला महामंत्री प्रफुल्ल राज पांडेय, दारा सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि ने की। महाराजगंज के सांसद के प्रेस प्रवक्ता रंजन कुमार ने महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पटना में हुई पुलिस की बर्बरता पूर्ण कार्रवाई पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कि सांसद सरकार के निशाने पर थे। उन्होंने कहा कि सांसद पर हमला लोकतंत्र पर कुठाराघात है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रेस प्रवक्ता ने जहानाबाद के भाजपा नेता विजय कुमार सिंह की मौत की जांच सीबीआइ से कराकर दोषियों को फांसी की सजा दिलाने मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026