परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के मुइयांगढ़ में मंगलवार को पहली बार अनंतनाथ धाम अकोल्ही की ओर से दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कोविड-19 महामाहारी को देखते हुए तथा सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के संयोजक मुखिया प्रतिनिधि कलिदर सिंह ने बताया कि आज के युवा वर्ग में कमाल का जुनून है। प्रतिभागी पूरे जोश और जुनून के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिए। सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम से पहले उनका रजिस्ट्रेशन कराया गया था। इसके बाद सीमित संख्या में कार्यक्रम को कराया गया।
दौड़ प्रतियोगिता में टॉप 10 प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम स्थान पाने वाले मदेशिलापुर निवासी रंजीत यादव, द्वितीय स्थान बलिया के सुधीर चौरसिया और तृतीय स्थान मैरवा के अर्जुन कुमार पांडेय ने प्राप्त किया जिन्हें साइकिल, पंखा और अन्य सामानों को देकर उत्साहवर्धन किया गया तथा सभी टॉप 10 प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर गुड्डू सिंह, विनय सिंह, दिलीप शर्मा, विकेश्वर सहानी, अजय यादव, कमलेश्वर ठाकुर, बालेश्वर राम, अंश राज सिंह, विगु सिंह आदि मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…