Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

भूमि विवाद में हुई मारपीट व पत्थरबाजी में दर्जन भर घायल

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के एमएच नगर थाना के तेलकथू में शुक्रवार की संध्या दो पक्षों में भूमि विवाद में हुई मारपीट एवं पत्थरबाज़ी में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से अनिल यादव, श्यामनंद यादव, राहुल यादव, सोनू कुमार शामिल हैं, जबकि दूसरे पक्ष से मनोरमा देवी, विजेता कुमारी, शेषमुनी देवी, संदीप यादव, प्रमोद यादव, नागेंद्र यादव, वंदना देवी, पूजा कुमारी, सुरेंद्र यादव शामिल हैं। ज्ञात हो कि बबन यादव के आवेदन पर शुक्रवार को तेलकथू में सीओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने पुलिस बल गया था, जिसमें महिलाओं के उग्र तेवर से अतिक्रमण नहीं हट सका और पुलिस बैरंग लौट गई। वही देर संध्या दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी एवं मारपीट हुई जिसमें दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं एक पक्ष अनिल यादव ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर दूसरे पक्ष की महिलाओं समेत दर्जन व्यक्तियों को आरोपित किया है, जबकि दूसरे पक्ष का आवेदन नहीं आया है। लोगों का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इन्कार किया।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024