रघुनाथपुर में बाइक की ठोकर से पान दुकानदार की मौत, सड़क जाम

दुकान बंद कर अपने घर जा रहा था व्यवसायी

परवेज अख्तर/सिवान: शुक्रवार की रात के करीब 8:30 बजे अंदर थाना क्षेत्र के चकरी बाजार में रघुनाथपुर आंदर मुख्य मार्ग पर एक बाइक की ठोकर से दुकान बंद कर घर जा रहे एक पान दुकानदार की मौत हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गुमटी में पान बेचने वाले चकरी गांव निवासी कन्हैया साह का 40 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार साह अपनी दुकान बंद कर अपने घर जा रहे थे, कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक पल्सर बाइक सवार ने ठोकर मार दिया. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल चंदन को प्राथमिक उपचार के लिए लेकर जा रहे थे कि रास्ते में चंदन ने दम तोड़ दिया. स्थानीय लोगों की मानें तो घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार होने में सफल रहा. परंतु गाड़ी लोगों के कब्जे में आ गई. घटना के बाद शनिवार की सुबह गुस्साए स्थानीय लोगों ने रघुनाथपुर आंदर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

प्रशासन को बुलाने की मांग करने लगे. सड़क जाम की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार, अंचल अधिकारी अशोक कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष दयानंद ओझा जाम स्थल पर पहुंच लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करासा और आवागमन बहाल कराया. बीडीओ ने कहा कि विभागीय नियमानुसार जो भी संभव होगा, प्रशासन परिजनों के लिए करेगी. बीडीओ के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ और आवागमन पुनः बहाल हुआ. वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. स्थानीय प्रशासन की पहल पर जाम को समाप्त कर दिया गया. परंतु स्थानीय बाजार वासियों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद रखी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024