पचरुखी: मुर्दे के नाम पर 95 क्विंटल चावल उठाव करने का आरोपित धराया

  • 18 अप्रैल को डीपीओ के निर्देश पर हुई थी एफआईआर
  • दरौंदा के साधपुर गांव से पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा

परवेज अख्तर/सिवान: मुर्दे के नाम पर एमडीएम का चावल उठाव कराने का आरोपित प्रखंड साधनसेवी को पुलिस ने बुधवार की देर शाम छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार साधनसेवी दरौंदा थाना क्षेत्र के साधपुर गांव का रामदर्शन प्रसाद है। पचरूखी पुलिस ने बुधवार की देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर से पकड़ा है। पूछताछ के बाद गुरुवार को पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया। बता दें कि डीपीओ मध्यान भोजन योजना के निर्देश पर जिला साधनसेवी रंजीत कुमार ठाकुर ने 18 अप्रैल को प्रखंड साधनसेवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप था कि प्रखंड साधनसेवी रामदर्शन प्रसाद ने रसोइया वृजबिहारी शर्मा के निधन के वावजूद 95 क्विंटल चावल के साथ ही करीब एक वर्ष तक वेतन भुगतान कराया है।

इसकी जानकारी उजागर होते ही जिले से लेकर प्रखंड तक के सम्बन्धित अधिकारियों में बेचैनी बढ़ गई थी। फलस्वरूप आनन-फानन में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मध्यान भोजन योजना द्वारा जिला साधनसेवी को प्रखंड साधनसेवी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई का निर्देश दिया गया। इधर पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद प्रखंड साधनसेवी की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। इसी बीच बुधवार की देर शाम आरोपित के घर पर मौजूद होने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली। फिर क्या पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024