परवेज अख्तर/सिवान: मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना मामले में पीड़ित के पुत्र ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. थाना में दिये आवेदन में दरौंदा थाना के पिपरा गांव निवासी तरूण कुमार ठाकुर ने आरोप लगाया है कि हादसे के वक्त डीइओ स्वयं गाड़ी चला रहे थे. बताते चलें कि मंगलवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी, आरडीडी के साथ बैठक कर छपरा से सीवान लौट रहे थे.
सीवान लौटने के क्रम में पचरूखी बाइपास के समीप पंप के पास ट्रक से साइड लेने के दौरान स्कार्पियों की चपेट में बाइक आ गयी. जिसमें आवेदक के 70 वर्षीय पिता और बड़े भाई घायल हो गए. आवेदक ने आरोप लगाया है कि गाड़ी स्वयं जिला शिक्षा पदधिकारी चला रहे थे. मामले में तरूण कुमार ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग किया है. इधर स्वयं गाड़ी चलाने के आरोप को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सिरे से खारिज कर दिया है. जबकि थानाध्यक्ष ददन कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…