पचरुखी: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र से गुजरी बाइपास समीप शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक छपरा के मशरख निवासी सानू सिंह बताया जाता है। घटना की सूचना पर पहुंचे स्वजन शव को अपने साथ लेकर घर चले गए। बताया जाता है कि सानू सिंह अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर कही जा रहा था।

इसी दौरान तेज रफ्तार में सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार दोनों युवक बाइक से उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रही एक कार सवार ने दोनों युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां सानू सिंह की मौत हो गई। बता दें कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक गाड़ी लेकर जसौली गांव की तरफ फरार हो गया। वहीं घटना से पुलिस अनजान थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026