पचरुखी: बाइक सवार बदमाशों ने दुकानदार से की लाखों की लूट

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव समीप शनिवार की दोपहर दो बाइक सवार चार बदमाशों ने बाइक सवार दुकानदार को मारपीट कर सोने का ब्रेसलेट और चेन की लूट कर ली। बदमाशों से बचाव के लिए भाग रहे दुकानदार की बाइक से गिरने से क्रम में पैर टूट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा हैं। घायल दुकानदार दारौंदा थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी पप्पू कुमार प्रसाद हैं। इलाज के क्रम में उन्होंने बताया कि वह अपने भाई के साथ घर से बहन के घर जा रहे थे। तभी नारायणपुर के समीप दो बाइक सवार चार बदमाश ने उनकी बाइक रोक कर गाड़ी की चाबी निकाल ली।

जब इसका विरोध किया तो चाकू का भय दिखा कर लूटपाट करने लगे। मेरे हाथ में सोने का ब्रेसलेट और गले में मौजूद सोने की चेन लूट ली। इसके बाद उन लोगों ने मेरे भाई के पास मौजूद लैपटाप एवं मोबाइल को छीनने का प्रयास किया, लेकिन हम दोनों वह से भागने लगे। इस क्रम में बाइक से मैर गिर गया और मेरा पैर टूट गया। बताया कि लूटे गए सामान की कीमत लगभग एक लाख है। इसकी सूचना पचरुखी थाना को दे दी गईहैं। घायल ने बताया कि वह पटना रहते हैं और वहां मिठाई की दुकान का संचालन करते हैं। घायल ने यह भी बताया कि एक माह पूर्व भी मुझे मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिली थी। उसकी भी प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026