पचरुखी: रघुवंशी क्षत्रिय अवधिया संघ का सम्मेलन आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड अंतर्गत अयोध्या अग्रवाल सनातन धर्म उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज परिसर में रविवार को रघुवंशी क्षत्रिय अवधिया संघ का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस क्रम में बिहार सरकार द्वारा कराए गए जाति आधारित जनगणना में अवधिया समाज का मूल कोड नहीं देने और अवधिया समाज के लोगों का दूसरे जाति में गणना करने का आरोप लगाया है।

सम्मेलन की अध्यक्षता पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता आदेश राज सिंह ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रो. रणविजय सिंह ने कहा कि यह सम्मेलन अपनी पहचान व अस्तित्व बचाने को लेकर आयोजित की गई है। उन्होंंने कहा कि हम सभी भगवान श्रीराम के वंशज हैं। सम्मेलन को सबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, राकेश कुमार सिंह, हरेराम सिंह आदि ने कहा कि हमे अपनी अलग पहचान, मान सम्मान के लिए लड़ाई जारी रखनी होगी। कार्यक्रम में डा. प्रदीप सिंह, विनोद सिंह, अनिल सिंह, विपेंद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026