परवेज अख्तर/सिवान: गलत ढंग से जमाबंदी कायम कराने के उपरांत शहर के फतुलहीं में एक जमीन की बिक्री करने के आरोप में सीओ के बयान पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करायी गयी है। आरोपितों में शमशाद आलम, मो. आलिम, अरविन्द कुमार साह के अलावा जमीन का दस्तावेज तैयार करने वाले कातिब अनिल कुमार श्रीवास्तव का नाम शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले साल आरोपितों ने शहर के फतुलहीं स्थित किसी जमीन का गलत ढंग से जमाबंदी कायम कराकर जमीन की बिक्री की थी।
जिसके बाद जमीन का मालिकाना हक रखने वाले डॉ. खुर्शीद आलम ने अपर समाहर्ता सह लोक शिकायत पदाधिकारी से मामले की शिकायत की थी। फलस्वरूप लोक शिकायत पदाधिकारी द्वारा मामले में संलिप्त लोगों पर एफआईआर करने का आदेश सीओ धर्मनाथ बैठा को दिया गया। इसी आदेश के आलोक में सीओ के बयान पर आरोपितों के खिलाफ बुधवार को पचरुखी थाना में एफआईआर दर्ज करायी गयी है। इधर पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल के साथ ही आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…