परवेज अख्तर/सिवान: छपरा-सीवान मुख्यमार्ग पर सहायक सराय थाना के चांप ओवरब्रिज के समीप गुरुवार की दोपहर पिकअप की चपेट में आने से दो बाइक पर सवार तीन महिलाएं समेत पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में सभी को भर्ती कराया गया। जहां सभी लोग इलाजरत हैं। घायलों में चांप गांव निवासी शहाबुदीन, गुलनबाज, जायदा खातून, शबनम खातून व गुलसेहरा नाज शामिल है।
प्राप्त सूचना के अनुसार गुरुवार की दोपहर दोनों बाइक सवार घर से सीवान की तरफ जा रहे थे। इसी बीच चांप ओवरब्रिज के समीप एक तेज गति पिकअप की चपेट में आने से दोनों बाइक पर सवार पांचों लोग जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि देर शाम तक किसी भी पक्ष ने थाने में लिखित शिकायत नहीं की थी। वहीं पुलिस का कहना था कि दुर्घटना की सूचना मिली है, जांच पड़ताल जारी है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…