पचरुखी: मुख्यमंत्री के आने से गुलजार हो रहा सुपौली पंचायत के चार वार्ड बाकी के लोग भी टुकटुकी लगाए हैं

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुपौली पंचायत में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार अपने समाधान यात्रा पर निकल चुके हैं। इसी क्रम में आठ जनवरी को वे पचरुखी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सुपौली पंचायत में पहुंचेंगे। उनके आने की सुचना पर ही जिला के आलाधिकारियों की टीम अपनी अपनी विभाग द्वारा संचालित जन समुदाय के पात्र लाभुकों को लाभान्वित किया जा रहा है । एक ओर मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा शुरू हुई तो दूसरी ओर जमीनी स्तर पर विकास कार्य शुरू हुए। यह परंपरा जनता को राश नहीं आ रहा। कांग्रेस जिलाउपाध्क्ष रमाकांत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिस प्रकार सरकारी तंत्र आम जनता की सेवा में जुटे हैं उसको देख कर ऐसा लगता है कि लोकतंत्र की अवधारणा अब जाकर समाज में जमीनी स्तर पर भी दिखने लगी है।

काश यह आने से पहले ही सरकारी अफसरों और सरकारी कर्मियों के सेवा भाव और व्यवहार इस तरह रहते तो आम जनता के कार्य पूर्ण हो गया रहता। जहां जनता अपनी जिन समस्याओं को लेकर सरकारी कर्मियों के ऑफिसों के चक्कर काटते काटते हार थक कर बैठ गए थे। उन्ही सरकारी अफसरों और सरकारी कर्मियों को डोर टू डोर सेवा करते देखकर आम जनमानस यह कह रहे हैं की क्यों न मुख्यमंत्री के आगमन हर पिछड़े गांव में कभी कभी रखा जाता। जिससे प्रभाव में सरकारी कर्मी जनता के प्रति सेवा का भाव हमेशा रखते। अधिकतर कार्यालयों के ताले 12:00बजे के पूर्व नहीं खुलते थे। आज वह ससमय जनता के दरवाजे पर दस्तक लगा रहे हैं।

जिन सरकारी कर्मियों का आने जाने का समय निश्चित नहीं था । वह देर रात तक हर विभागीय पदाधिकारी और कर्मी अपने काम में अपना सर्वोत्म सज्ञयोग दे रहे हैं। यह हालात केवल आठ तारीख़ तक सीमित रहेगी। या भविष्य में भी आम जनता की समस्याओं का समाधान होता रहेगा यह तो समय ही बताएगा। वहीं मौके पर लोक शिकायत पदाधिकारी अभीषेक चन्दन,उप विकास आयुक्त,पिएचसी प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, बिडीओ रवि रंजन,एम ओ रवी कुमार सिओ धर्मनाथ बैठा, विधुत कार्यपालक अभियंता शिवम कुमार ,सहायक अभियंता विशाल कुमार, कनिष्ठ अभियंता राजीव रंजन सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024