पचरुखी: जयगुरुदेव महाराज के जनजागरण यात्रा को निकाली गई कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड के बड़कागांव स्थित उच्च विद्यालय सह इंटर कालेज में गुरुवार को जयगुरुदेव के अनुयायी द्वारा जन जागरण यात्रा को ले कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर पुन: विद्यालय परिसर पहुंच संपन्न हो गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान जयगुरु देव के अनुयायियों ने महाराज जयगुरु देव के बताए मार्गों पर चलने एवं शाकाहारी भोजन पर जोर दिया। अनुयायी बाबा रतन लाल महाराज ने कहा कि मैं जयगुरुदेव महाराज के शाकाहारी काफिले को लेकर चला हूं।

इसके माध्यम से लोगों को यह बताना है कि आगे भयंकर बीमारी आएगी। अभी तो एक छोटी सी कोरोना आई तो सब परेशान थे। इससे बचाव बहुत जरूरी है। आप शाकाहारी भोजन करें, किसी जीव जंतुओं को नहीं मारें। लोगों से मेलमिलाप बढ़ाएं। किसी को ठगना नहीं है। आप इतना ध्यान रखें कि आप सभी काफी युगों बाद मनुष्य बनें है। इसलिए मानव धर्म का पालन करें। वहीं बाबा के अनुयायी विजय साह ने बताया कि बाबा के ठहरने के लिए यहां पर फूस कुटिया बनाई गई है। यहां इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों को ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था किए गए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026