परवेज अख्तर/सिवान: सीवान-छपरा रेलखंड पर जसौली गांव के समीप सोमवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी। मृतक यूपी के गोरखपुर का निवासी बताया जाता है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी थाने की पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक आसपास के गांवों में रहकर मजदूरी का कार्य करता था और सोमवार की सुबह करीब 4 बजे शौच के लिए रेलवे ट्रेक की तरफ गया था। इसी बीच वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया। फलस्वरूप घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…