परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाने के सुपौली गांव निवासी इंद्रदेव सिंह के 48 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार सिंह की बीते 28 जून को फ्लाइट के दौरान मौत हो गयी. मृत दिलीप कुमार सिंह घटना के दिन फ्लाइट से चैन्नई से श्री लंका जा रहे थे.तभी उड़ान भरते ही अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गयी.इधर गुरुवार की सुबह पोस्टमार्टम करा कर शव पैतृक गांव सुपौली पहुंचा.जहां परिजनों में कोहराम मच गया.
सभी रोने बिलखने लगे.मृतक श्रीलंका में कई वर्षों से सिविल का काम करते थे.मृतक के तीन पुत्री व दो पुत्र है. सबसे बड़ी बेटी का नवंबर माह में शादी है. इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी रजान्ती देवी सहित उनके सभी बच्चों का रो रोकर हाल बुरा है. स्थानीय मुखिया परमानंद महतो ने अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक मदद की सहायता दी.शव का अंतिम संस्कार गांव स्थित श्मशान घाट पर किया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…