परवेज अख्तर/सिवान: पचरुखी पड़ौली गांव निवासी रामेश सिंह के 10 वर्षीय पुत्र भोला कुमार की बीते दिनों सड़क दुर्घटना में हुई मौत के पश्चात दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह ने मृतक के परिजनों से मिलकर ढ़ांढ़स बधाते हुये सांत्वना दी. इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि दी. गौरतलब हो कि बीते गुरुवार की सुबह पड़ौली गांव के समीप एनएच 531 पर सड़क पर शौच करने गए तीन बच्चों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया था.
जिसमें 10 वर्षीय अभय की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी. वहीं दो घायल हो गए थे. घायलों में दो की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है. वहीं घटना का दर्दनाक दृष्य देखकर एक वृद्ध उमाशंकर पंडित की हर्ट अटैक से मौत हो गयी थी. मौके पर विजय वर्मा, त्रिलोकी सिंह, आलोक सिंह, रामदेव सिंह, अखिलेश सिंह, नंदकिशोर सिंह आदि उपस्थित रहे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…