परवेज अख्तर/सिवान: जहरीली शराब कांड पर सरकार की सख्ती के बाद जिले की पुलिस एक्शन मोड में है। फलस्वरूप पुलिस शराब के कारोबार पर शत प्रतिशत लगाम लगाने के लिए तबातोड़ छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार की देर शाम पुलिस ने थानाध्यक्ष ददन सिंह के नेतृत्व में अलग-अलग मामलों में 80 लीटर देसी शराब के साथ तीन कारोबारियों को पकड़ा है। पकड़े गए कारोबारियों में चौमुखा गांव निवासी गुलाम मुस्तफा व खुश मोहम्मद के अलावा पचरूखी गांव निवासी छठु साह शामिल हैं।
इधर पुलिस पकड़े गए कारोबारियों से पूछताछ के बाद शुक्रवार को तीनों को जेल भेज दिया। इधर सहायक सराय थाने की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम शराब के मामले में फरार पांच आरोपियों को अलग-अलग जगहों से पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में मकदूम सराय निवासी बबलू तुरहा, सुकठ तुरहा, हरेन्द्र तुरहा के अलावा निजामपुर निवासी टुन्ना सिंह व उखई निवासी सोनू महतो शामिल है। जिन्हें पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेजा गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…