पचरुखी: पुलिस ने ट्रक पर लदे अनाज में शराब किया बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: सोमवार की देर शाम स्थानीय पुलिस ने थाने के बरियापुर गांव के समीप से चावल के साथ शराब लदा एक ट्रक को जब्त करने की चर्चा जोरों पर है. लेकिन पूछताछ में पुलिस ट्रक पर शराब होने की बात से मूकर कर रही है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि ट्रक पर एफसीआई का अनाज लदा था. ट्रक पर मौजूद लोगों द्वारा कुछ बोरियों को ट्रक से नीचे फेंकने का प्रयास किया जा रहा था.

पुलिस की जैसे ही नजर पड़ी ट्रक को जब्त कर लिया. लेकिन वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रक पर लदा बोरियों का मिलान कर छोड़ा गया. वहीं लोगों में चर्चा इस बात की है कि ट्रक पर अनाज के साथ भारी मात्रा में शराब लदा था. जिसे पुलिस ने मैनेज कर लिया. इधर लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. आश्चर्य की बात यह है कि पुलिस ने ट्रक को जब्त करने के महज एक घंटे के भीतर ही सारी प्रक्रिया कैसे पूरी कर ली.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026