परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के बनजरिया हनुमान मोड़ स्थित एक किराना दुकान में रविवार की रात आग लगने से करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। दुकान मालिक सोनू कुमार सिंह ने बताया कि वे बनजरिया हनुमान मोड़ के पाए एक किराए के मकान में किराना की दुकान चलाते हैं।
रविवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर चले आए थे। तभी रात्रि में दुकान में आग लग गई। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने दी। अभी लोग कुछ समझ पाते आग विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते दुकान में रखे करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आगू पर काबू पाया जा सका। आग कैसे लगी घटना की जानकारी नहीं हो सकी है। दुकान मालिक ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…