पचरुखी: धावा दल ने बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

परवेज अख्तर/सिवान: पचरुखी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी रामाकांत प्रसाद के नेतृत्व में धावा दल ने रेस्टोरेंट में छापेमारी कर बाल श्रमिक को मुक्त कराया। इसके बाद टीम ने बाल संरक्षण समिति को सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई के दाैरान टीम ने अन्य दुकान और प्रतिष्ठान संचालकों से भी बाल श्रमिक ना रखने का शपथ पत्र भी भरवाया।

साथ ही दोषी नियोजक के विरुद्ध बाल श्रम अधिनियम 1986 के तहत प्राथमिकी कराई। इस दौरान कैशाल सत्यार्थी चिल्ड्रेंन फाउंडेशन के तहत कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्था के ट्रैफिकिंग इंचार्ज भोला श्रीवास्तव, सीएसए स्वीटी सिंह, सदर के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी वेदवति, आउटरीच वर्कर अमित कुमार, बाल संरक्षण इकाई की टीम व थाना की पुलिस बल शामिल थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026