पचरुखी: सड़क दुर्घटना में जख्मी युवक की मौत के बाद सड़क जाम

  • फरार बाइक चालक की गिरफ्तारी के साथ ही आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन पर नाराज लोग शांत हुए
  • सहायक सराय थाना के पपौर मोड़ के समीप की दुर्घटना
  • बुधवार की देर शाम अनियंत्रित बाइक ने मारी थी ठोकर
  • 30 मिनट तक मुख्य मार्ग पर आवागमन रहा बाधित

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान-बसंतपुर मुख्य मार्ग पर सहायक सराय थाना के पपौर मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम सड़क पार करने के दौरान बाइक की चपेट में आने से जख्मी युवक की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गयी। मृतक इसी गांव के श्रीकिशुन राम का पुत्र धुरेन्द्र राम था। इधर जख्मी युवक की मौत से नाराज लोगों ने गुरुवार की सुबह उसके शव को लेकर पपौर मोड़ के समीप मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। फलस्वरूप करीब आधे घंटे तक मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। प्राप्त सूचना के अनुसार बुधवार की देर शाम धुरेन्द्र राम अपनी वेल्डिंग की दुकान बंद कर घर जाने के लिए सड़क के दूसरी तरफ जाने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच सीवान से तरवारा की तरफ जा रहे एक तेज गति अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।

जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी। इधर युवक की मौत के बाद नाराज परिजनों ने स्थानीय लोगों के समर्थन से गुरुवार की सुबह सीवान-बसंतपुर मुख्य मार्ग को पपौर मोड़ के समीप शव रखकर जाम कर दिया। वहीं जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस के फरार बाइक चालक की गिरफ्तारी के साथ ही आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन पर नाराज लोग शांत हुए और पुलिस जाम हटाने में कामयाब हो पायी। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। इधर पुलिस फरार बाइक चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024