पचरुखी: हथियार के बल राहगीर से रुपये व मोबाइल लूटा

परवेज अख्तर/सिवान: पचरुखी सराय ओपी के बड़कागांव में बुधवार की रात बदमाशों ने हथियार के बल पर रुपया व मोबाइल लूट लिए गए। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि घोड़गहिया निवासी पंकज कुमार सिंह बुधवार की देर रात सिवान से परिवार के साथ ई रिक्शा से घर लौट रहे थे तभी बड़कागांव के पास तीन-चार की संख्या में बदमाशों ने हथियार का भय दिखा जेब से चार हजार रुपये एवं मोबाइल छीन लिए।

पंकज कुमार सिंह ने लाइन होटल के पास उतर शोर मचाना शुरू किया। इस मौके पर लाइन होटल संचालक व अन्य लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने तीन लोगों को दो पिस्टल, कारतूस, छीने गए चार हजार रुपये व मोबाइल बरामद कर ली है। लेकिन कुछ बताने से इन्कार कर रही है। सराय ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ जारी है। उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026