परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी सराय ओपी में रविवार की देर रात खनन विभाग द्वारा बालू लदा ट्रक जब्त किया गया था छठ सराय ओपी समीप खड़ा किया था,लेकिन सोमवार की सुबह ट्रक गायब हो गया। इसकी सूचना मिलते ही सोमवार की दोपहर एसडीपीओ अशोक कुमार आजाद सराय ओपी पहुंच मामले की जांच की तथा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिए।
ओपी प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि ट्रक का एक्सल, बैट्री तथा चाबी थाना में रखा गया है। ज्ञात हो कि अगस्त 21 में भी सराय ओपी से जब्त कर रखे गए पांच ट्रक गायब हो गए थे। इस मामले में ओपी में मामला दर्ज किया गया था। इससे प्रतीत होता है कि शरारती तत्वों में पुलिस के प्रति भय नहीं है। ज्ञात हो कि ओपी परिसर में जगह नहीं रहने के कारण जब्त वाहनों को सड़क किनारे खड़ा किया जाता है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…