पचरुखी: पिता की डांट को सहन न कर पाई पुत्री, शरीर को किया आग के हवाले, हल्का चौकीदार ने थानाध्यक्ष से तथ्यों को छुपाया

सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में रेफर

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
तुम मुझे चाहो या ना चाहो कोई बात नहीं, तुम किसी और को चाहोगी तो मुश्किल होगी। एक आशिक द्वारा अपने  माशूका को ठुकराए जाने के बाद,माशूका ने अपनी खुशियों से भरी जिंदगी को उसने उस दहलीज पर ले जाकर खड़ा कर डाली कि जहां परिजन तो परेशान हो हीं गए लेकिन पूरे प्रखंड क्षेत्र में यह दो प्रेमी युगल की कहानी इतिहास के पन्नों पर कैद हो गई,यह घटना पचरुखी थाना क्षेत्र की एक गांव की है।यहां बताते चले कि एक आशिक द्वारा अपने माशूका को ठुकराए जाने के बाद वह हमेशा डिप्रेशन में रहती थी।घर में हो हंगामा करना उसकी आदत सी बन गई थी।इसी हो हंगामा को देखते हुए लड़की के पिता ने बुधवार की देर शाम उसे जबरदस्त तरीके से उसे डांट फटकार लगाई।लेकिन पिता की डांट को लड़की बर्दाश्त न कर पाई।अंततः उसने अपने शरीर में किरासन तेल छिड़ककर जीवन की इहलीला समाप्त करने की कोशिश की।

आग लगाए जाने के बाद लड़की द्वारा हो हंगामा किया जाने लगा,बाद परिजन उसे आग में जलते देख भौंचक रह गए तथा घायल अवस्था में उसे प्राथमिक उपचार हेतु आनन-फानन में सिवान के सदर अस्पताल में बुधवार की देर शाम भर्ती कराया।जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अभिषेक कुमार के द्वारा इलाज शुरू की गई।लेकिन उसकी हालत को गंभीर देखते हुए मौजूद चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार हेतु सिवान सदर अस्पताल से रेफर कर दिया।जहां परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर लेकर चले गए।

खबर लिखे जाने तक उसकी हालत एकदम गंभीर बताई जा रही है।उधर ग्रामीणों में यह दबी जुबान से चर्चा हो रही है कि इस घटना के तथ्यों को छुपाने के लिए स्थानीय हल्का चौकीदार ने परिजनों से मोटी रकम लेकर स्थानीय थानाध्यक्ष को दिग्भ्रमित करने का काम किया है।बहरहाल मामला चाहे जो हो इस घटना को लेकर गांव में तरह तरह के अटकलों का बाजार गर्म है।लोग जितनी मुंह उतनी बातें करने से परहेज नहीं कर रहे हैं।यह घटना पूरे पचरुखी प्रखंड क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।जहां दर्जनों गांव के लोग इस घटना को लेकर चहुओर चर्चा कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026