पचरुखी: कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय राधाकृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी प्रखंड के वैशाखी वृंदावन नगर स्थित नवनिर्मित मंदिर में भगवार राधाकृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से आरंभ होकर माहपुर, अतरसुआ, बभनौली, पपौर, रकीसहा पोखरा पहुंची जहां यज्ञाचार्य रामनारायण दास महाराज द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी की गई। तत्पश्चात कलश यात्रा वैशाखी उत्तर टोला, हरदिया चौराहा होते हुए पुन: मंदिर पहुंचे जहां महायज्ञ आरंभ किया गया। कलश यात्रा में हाथी-घोड़े व बैंड बाजे, केसरिया रंग के पताके शोभा बढ़ा रहे थे।

इस मौके पर भक्ति गीत एवं जयकार से पूरा वातावरण गूंज उठा। यज्ञाचार्य ने बताया कि प्रतिदिन सुबह-शाम पूजा पाठ का कार्यक्रम चलेगा। वहीं दिन में अयोध्या व बनारस नाटक मंडली द्वारा दोपहर रामलीला, शाम में प्रवचन का कार्यक्रम होगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 26 फरवरी को होगी। कलश यात्रा में यजमान कन्हैयालाल यादव, मोहर यादव, टुकर यादव, लालचंद यादव, मोतीचंद यादव सहित काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024