परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के नारायणपुर में बीते बुधवार की शाम तेज आंधी में दो मंजिला छत का दीवाल गिरने से हीरालाल यादव की 17 वर्षीय पुत्री अंजलि कुमारी की दबकर मौत हो गयी. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीते शाम तेज आंधी के बीच अंजली छत पर कपड़ा उतारने गयी थी. तभी दीवाल से दबकर गंभीर रुप से घायल हो गयी. आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के पचरुखी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये. जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतका इंटर की छात्रा थी. घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया. सभी दहाड़ मारकर रोने-बिलखने लगे. मृतका तीन भाई और चार बहनों में सबसे छोटी थी. घर में सबसे छोटी होने की वजह से घर के सभी सदस्य काफी दुलार-प्यार करते थे. पढ़ने में भी वह काफी मेधावी थी. घटना के बाद मृतका की मां चंद्रावती देवी व पिता हीरालाल बेटी की याद में रो-रोकर अचेत हो जा रहे थे. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…