परवेज अख्तर/सिवान: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली शेखपट्टी में बीते सोमवार शाम करीब तेज आंधी-पानी में कच्ची दीवार गिरने से दो बच्चों की हुई मौत की घटना के बाद दूसरे दिन मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा. मृतक के घर से रूक रुककर रोने बिलखने की आवाजें आ रही थी. पूरे गांव में शोक की लहर रही. मंगलवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम करा कर शव गांव पहुंचा.
उसके बाद गांव स्थित कब्रिस्तान मे दफना दिया गया. गौरतलब हो कि बीते सोमवार की शाम अचानक आयी तेज आंधी तुफान में दिवाल गिरने से अफरोज हुसैन की सात वर्षीय पुत्री शारा प्रवीन व रेयाज हुसैन के आठ वर्षीय पुत्र अफरोज अली की मौत हो गयी थी. घटना के समय दोनों बच्चें दिवाल के बगल मे खेल रहे थे. तभी अचानक तेज आंधी आयी. जिससे कच्ची जर्जर दीवाल गिर गयी. जिसमें दोनों बच्चें दब गए. आनन-फानन में परिजन घायल अफरोज़ को सीवान सदर इलाज के लिये ले गये. तब तक मौत हो गई थी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…